उपायुक्त चंबा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

उपायुक्त चंबा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

चम्बा 24 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय का एक महत्वपूर्ण भाग है। विद्यालय का समुचित रखरखाव एवं प्रभावी प्रबंधन काफी हद तक विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता पर निर्भर करता है।उपायुक्त आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा के सौजन्य से जिला मुख्यालय में आयोजित सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बोल रहे थे।

संबोधन में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समितियों से आह्वान किया कि वे अधिक सक्रियता के साथ विद्यालयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा शिक्षा के स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएं।उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में भागीदार बनाना और विद्यालय प्रबंधन में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति का फोकस केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न होकर शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के समग्र विकास पर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार से शिक्षित किया जाए कि वे भविष्य में अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकें।उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ उन्हें सहयोग भी प्रदान करे, ताकि वे अपनी पूरी ऊर्जा शिक्षण कार्य में लगा सकें। साथ ही समाज के अनुभवी लोगों को विद्यालय से जोड़कर बच्चों को प्रेरित किया जा सकता है।उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसएमसी की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि उनकी कार्यप्रणाली अन्य विद्यालयों के साथ साझा की जाए।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विद्यालय प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता एवं कम्युनिटी मोबिलाइजेशन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभाव और स्वच्छता पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए गए।जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितिप्राथमिक विद्यालयों में-प्रथम स्थान: राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़- 1 शिक्षा खंड चुवाडीद्वितीय स्थान: राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बलेरा शिक्षा खंड बनीखेत तृतीय स्थान: राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाक गरनोटा, शिक्षा खंड सिहुंता ने हासिल किया।

मिडिल विद्यालयों में-प्रथम स्थान: राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककियां शिक्षा खंड हरदासपुराद्वितीय स्थान: राजकीय माध्यमिक विद्यालय गधेटरा शिक्षा खंड सलूनी तृतीय स्थान: राजकीय माध्यमिक पाठशाला प्राहन्वी शिक्षा खंड कियाणी ने प्राप्त किया। हाई व सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में- प्रथम स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा शिक्षा खंड बनीखेतद्वितीय स्थान: राजकीय उच्च विद्यालय सरोग, शिक्षा खंड सिहुंता, तृतीय

: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होबार, शिक्षा खंड चुवाडी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक एवं मिडिल स्तर के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के विजेताओं को निम्नानुसार पुरस्कृत किया गया:प्रथम स्थान – 5000, द्वितीय स्थान – 3000, तृतीय स्थान – 2000इसके अतिरिक्त विजेताओं को शैक्षिक सामग्री, मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं डिक्शनरी भी प्रदान की गई।इस अवसर पर उप निदेशक विकास महाजन, प्रिंसिपल व कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान सहित डाइट चम्बा के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!