29 मार्च को चम्बा के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सेवा रहेगी पूर्णता बाधित

29 मार्च को चम्बा के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सेवा रहेगी पूर्णता बाधित

चम्बा 25 मार्च मुकेश कुमार( गोल्डी)

चंबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 29 मार्च 2026 (रविवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल चंबा-1 के अंतर्गत आने वाली 33 केवी लाइन के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते यह अस्थायी कटौती की जाएगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों के तहत आने वाले कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।प्रभावित क्षेत्रों में चंबा शहर सहित पक्काटाला, करियां, मुगला, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, लुड्डू, क, सुल्तानपुर, ओबड़ी, साच, मंगला, गेट, बसोदन, तलई, टुण्डा, सरोल, दरमण, मियाड़ीगला,

बेदन, रठियार, खज्जियार बालू, सरोल, घोलटी, भद्रम, हरिपुर, सिद्धपुरा, नजली, राजपुरा, कियानी, परेल, घागणी, भिरियां, तडोली, मैहड़ी, साहू, सिलाघराट, झुमार, हिमेकलाश, मिश्रोट कॉलोनी, गांव बन्नू, काकियां, काकडो, उटीप, भुंगा और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।विभाग के अनुसार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि यह कार्य मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा।सहायक अभियंता इंजीनियर तेजू राम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!