बलेरा स्कूल ने जिला स्तर पर लहराया परचम, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

बलेरा स्कूल ने जिला स्तर पर लहराया परचम, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

डलहौजी/ चम्बा 26 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी/ चम्बा 26 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा के बचत भवन में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बलेरा को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने पर प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री मुकेश रेपसवाल ने विद्यालय को ₹20,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपनिदेशक स्कूल शिक्षा श्री विकास महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायक बताया।यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा और बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बलेरा ने पहले शिक्षा खंड बनीखेत में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर अपने खंड का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके बाद जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर अपनी उत्कृष्टता साबित की।बनीखेत खंड के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री मनी बहादुर थापा एवं उनके समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। विद्यालय के मुख्य शिक्षक श्री कमल किशोर धीमान ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों, ग्राम पंचायत, स्थानीय समुदाय, छात्रों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों को दिया।इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और यह अन्य विद्यालयों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!