सलूणी-हिमगिरि मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत पर विधायक डीएस ठाकुर ने जताया गहरा शोक

सलूणी-हिमगिरि मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत पर विधायक डीएस ठाकुर ने जताया गहरा शोक

डलहौजी/ चम्बा 10 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले के सलूणी-हिमगिरि सड़क मार्ग पर लडेर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा अचानक हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।इस दुखद घटना पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक होती हैं और इससे परिवार को अपूरणीय क्षति होती है। विधायक ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उसे अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।विधायक डीएस ठाकुर ने हादसे में घायल हुए व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटा हुआ है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। यह हादसा क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!