चंबा दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व निरीक्षण

चंबा दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व निरीक्षण

चंबा, 10 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 13 और 14 अप्रैल को दो दिवसीय प्रवास पर चम्बा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।विभागीय प्रवक्ता के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नगर परिषद चम्बा के कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वे नगर परिषद के आवासीय परिसर तथा विश्राम गृह के पुनर्निर्माण कार्यों का भी विधिवत शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से नगर परिषद की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।अपने प्रवास के दौरान पठानिया विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इनमें खेल स्टेडियम पुलिस ग्राउंड चम्बा का निर्माण कार्य, ओल्ड शीतला ब्रिज का पुनर्स्थापन, सुल्तानपुर स्थित हेलीपोर्ट, सरोल में राजा की सैरगाह के कायाकल्प तथा राजपुरा में प्रस्तावित सभागार निर्माण शामिल हैं। इन योजनाओं को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सायंकाल 6 बजे विधानसभा अध्यक्ष ऐतिहासिक सुही माता मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह मेला चम्बा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है और इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेते हैं।14 अप्रैल को अपने निर्धारित कार्यक्रमों के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष दोपहर बाद 3 बजे सिहुंता से हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!