संगठन को नई धार देने हिमाचल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे मार्गदर्शन

संगठन को नई धार देने हिमाचल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे मार्गदर्शन

चम्बा 11 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा 11 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “संगठन सृजन कार्यक्रम” के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में जिला स्तर के नेतृत्व को नई दिशा और स्पष्ट रणनीति देने पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पूरे दिन प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेकर जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती, रणनीति निर्माण और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के गुर सिखाएंगे।इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश, जम्मू और पंजाब के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल , मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खु तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित राहुल गांधी की कोर टीम और थिंक टैंक भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।शिविर के दौरान संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्षों की भूमिकाएं, जिम्मेदारियां और अधिकारों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाएगा, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी ढंग से मजबूत किया जा सके। साथ ही, निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदलने और सक्रिय नेतृत्व को आगे लाने पर भी मंथन होगा।सूत्रों के अनुसार, भविष्य में राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण की रणनीति में भी जिलाध्यक्षों की भूमिका को अहम बनाया जाएगा। इसके अलावा, आगामी प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भी जिलाध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में चर्चा की जाएगी।यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस के लिए संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!