सुन्नी क्षेत्र में डिसिल्टिंग कार्य शुरू करवाने के लिए बीबीएमबी के साथ वार्ता जारी :- विक्रमादित्य सिंह

शिमला 21 अप्रैल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में डिसिल्टिंग के कार्यों को शुरू करवाने के लिए बीबीएमबी प्रशासन के साथ वार्ता जारी है। इसके कारण सुन्नी क्षेत्र के लिए खतरा बन चुका है। जिला प्रशासन ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। थली ब्रिज के जीर्णोद्धार का कार्य 10 करोड़ रुपए की लागत से आरंभ हो गया है।विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत बाग में श्री पंदोई महाराज के धार्मिक कार्यक्रम में शिकरत की।उन्होंने कहा कि हर साल मंदिर में मेले का आयोजन होता है। ऐसे में देवता का आशीर्वाद लेने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास कार्यों को तीव्रता प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में नए भवनों का निर्माण चला हुआ है। इन सरकारी भवनों से स्थानीय जनता को काफी सुविधाएं मिलेगी। यहां के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में मेरे विधानसभा की 10 पंचायतें आती है। इनमें जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत के चुनाव पार्टी के चिन्ह पर नहीं होते है।ऐसे में अपनी विचारधारा से जुड़े लोग बैठकर ही अपना प्रत्याशी तय करें और जीत के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि जनता जिन्हें चुन कर भेजेगी, उनके साथ मिलकर भविष्य में एक समान विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा।*1600 युवाओं को प्रोजेक्ट में दी नौकरियां* उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रोजेक्ट में बहुत से लोगों को रोजगार मिला है। इस प्रोजेक्ट में रोजगार की नई संभावनाएं तलाशने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। करीब 1600 युवाओं को प्रोजेक्ट में नौकरियां दी गई है। इसमें 60 फीसदी युवा स्थानीय है। प्रोजेक्ट प्रभावितों को रोजगार मिलना बेहद जरूरी है।
