SJVN निदेशक अजय शर्मा ने सुकडांई बाई व बनीखेत में सामाजिक संस्थान योग मानव ट्रस्ट का किया दौरा

डलहोजी/चंबा 21 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) के निदेशक (कार्मिक) अजय शर्मा ने आज अपने परिवार सहित सुकड़ाई बाई स्थित अंतर्निर्माण परिसर और बनीखेत स्थित योग मानव विकास ट्रस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों में चल रही गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि दिखाई।दौरे के दौरान श्री शर्मा ने सामाजिक विकास, सामुदायिक कल्याण और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संस्थान समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।सुकड़ाई बाई स्थित अंतर्निर्माण परिसर में उन्हें उपलब्ध सुविधाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। यहां आध्यात्मिक गैलरी, प्रशिक्षण हॉल, आवासीय कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित व्यवस्था और पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा व्यक्तित्व विकास, योग एवं ध्यान, नशा मुक्ति जागरूकता और आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं बनीखेत स्थित योग मानव विकास ट्रस्ट की अध्यक्षा किरण डोडेजा ने संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, कोचिंग, महिला सशक्तिकरण और अन्य जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।श्री शर्मा ने इस दौरान स्टाफ और लाभार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उनका यह दौरा संस्थान से जुड़े सभी लोगों के लिए उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक रहा।अंत में योग मानव विकास ट्रस्ट और अंतर्निर्माण परिसर की ओर से किरण डोडेजा और एस के डोडेजा ने उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।