चुराह के बहनोता गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

चुराह के बहनोता गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

तीसा 21 अप्रैल दिलीप सिंह ठाकुर

दूरदराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम, चुराह द्वारा पंचायत लेसुईं के गांव बहनोता में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व डॉ. हरीश ने किया, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।शिविर के दौरान कुल 126 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही 33 लोगों के खून की जांच भी सुनिश्चित की गई, जिससे विभिन्न बीमारियों का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार की दिशा में कदम उठाया जा सके। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली, खासकर उन लोगों को जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज़ के अस्पतालों तक जाना पड़ता है।

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का मुख्य उद्देश्य ऐसे दुर्गम और पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जहां चिकित्सा व्यवस्था कमजोर या लगभग न के बराबर है। इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके घर के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।इस अवसर पर टीम में स्टाफ नर्स मनीषा, लैब तकनीशियन राहुल ठाकुर और पायलट प्रेम राणा भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होते रहेंगे, ताकि उन्हें समय-समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!