ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

चम्बा 25 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची में किए गए संशोधन, विलोपन एवं सुधार कार्यों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि यह कार्य हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत तथा पुनरीक्षण-अपील प्राधिकारी के आदेशों के अनुसार किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि संशोधित मतदाता सूची तथा उसमें किए गए सभी संशोधनों की सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है । सूची आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!