बनीखेत भाजपा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, जीत के लिए बनाई ठोस योजना

बनीखेत भाजपा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, जीत के लिए बनाई ठोस योजना

डलहोजी/ चम्बा 24 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी में भारतीय जनता पार्टी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष विशाल टंडन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायती राज एवं नगर परिषद चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन तथा विधानसभा डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों का गहन विश्लेषण किया और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियां और विकास कार्य ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिन्हें जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना आवश्यक है। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और युवा कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा सेवा, विकास और राष्ट्रहित पर आधारित है, और इसी सोच के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वहीं विधायक जीएस ठाकुर ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और विकास एवं विश्वास की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!