जीएनएम प्रथम वर्ष परीक्षा परिणाम में बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग का शानदार प्रदर्शन

डलहोजी/ चम्बा 27 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचपीएनआरसी) द्वारा घोषित जीएनएम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में जिला चंबा के अग्रणी शिक्षण संस्थान बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोंखरी मोड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है। संस्थान के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम हासिल किए हैं।घोषित परिणामों के अनुसार तन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है, जबकि रजिया बेग ने द्वितीय और प्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।

उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को एक कुशल और संवेदनशील स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार करना भी है।अंत में परवेज अली बट्ट ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति पर नियमित रूप से नजर रखें और उन्हें प्रोत्साहित करते रहें, ताकि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें।