नूरपुर में नशे के खिलाफ सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 6.63 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा / नूरपुर 27 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने कंडवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके तहत क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अजय दानियाल उर्फ मंजू (44 वर्ष), निवासी जेंट (इंदौरा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और एक आदतन अपराधी है। नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 6.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

इस दौरान पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन, एक यामाहा एफजेड नम्बर HP 38 E 1151 मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।इस सारे मामले की पुष्टि ज पुलिस जिला नूरपुर के अधीक्षक कुलभूषण वर्मा में बताया कि यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है, क्योंकि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। साथ ही, नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।