एसजेवीएन कर्मचारियों ने सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र, अंतरनिर्माण सुकडांई बांई में विशेष प्रशिक्षण

डलहौजी/ चम्बा 28 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
अंतरनिर्माण में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एसजेवीएन (SJVN) के 70 कर्मचारी पांच दिवसीय आवासीय क्रैश कोर्स में भाग ले रहे हैं, जो की स्वस्थ जीवनशैली और निवारक चिकित्सा के महत्व को बखूबी विस्तृत जानकारी साझां करेगा । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियों को इस प्रकार अपनाना है कि वे बीमारियों का कारण बनने के बजाय उपचार का माध्यम बन सकें।इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए योग मानव विकास ट्रस्ट की अध्यक्षा किरण डोडेजा ने बताया कि वर्तमान समय में असंतुलित जीवनशैली के चलते लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं और स्वास्थ्य पर भारी खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में यह प्रशिक्षण जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।एसजेवीएन के निदेशक श अजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनकी आयु और कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है।प्रशिक्षण में 19 से 27 वर्ष आयु वर्ग के युवा कर्मचारियों ने भाग ले रहे हैं, जिनमें 6 महिलाएं भी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में जागरण, समूह भ्रमण, योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्रों नियमावली से करना है विशेष रूप से ध्यान सत्र हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े गुंबद में आयोजित किया जा रहा है, जिसने प्रतिभागियों को अनूठा अनुभव प्रदान होगा।इसके अलावा प्रतिभागियों को मानव शरीर की संरचना, कार्य प्रणाली और स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी जाएगी।

साथ ही भोजन, जल सेवन, श्वास, सूर्य स्नान जैसी पारंपरिक भारतीय पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को श्री एस.के. डोडेजा द्वारा लिखित पुस्तक “मनुष्य शरीर सफल स्वास्थ्य प्रबंधन” वितरित की जाएगी। यह प्रशिक्षण न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने बल्कि कार्यकुशलता में सुधार लाने की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास साबित हो रहा है।