जिला चंबा में पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित, तीन चरणों में होंगे चुनाव

जिला चंबा में पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित, तीन चरणों में होंगे चुनाव

चम्बा 28अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराए जाएंगे और सभी चुनाव स्वतंत्र चुनाव चिन्हों के आधार पर होंगे। किसी भी उम्मीदवार को उसकी पसंद का चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया जाएगा।अधिसूचना के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 29 अप्रैल 2026 को की जाएगी। इसी दिन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा भी औपचारिक नोटिस जारी किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 7 मई, 8 मई और 11 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।नामांकन पत्रों की जांच 12 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर 14 मई और 15 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद, 15 मई 2026 को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित की जाएगी।इसके साथ ही, मतदान केंद्रों की सूची 7 मई 2026 तक या उससे पहले प्रकाशित कर दी जाएगी ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर नागरिकों से संबंधित नियंत्रण कक्ष या अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!