तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

डलहौजी/ चम्बा 05 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद डलहौजी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर खासा उत्साह नजर आया।इस कार्यक्रम में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता विकास, स्थिरता और विश्वास की राजनीति के साथ खड़ी है।विधायक ठाकुर ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है, जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

यही कारण है कि मतदाताओं ने भाजपा को भारी बहुमत देकर विकास की निरंतरता को समर्थन दिया है।इस मौके पर डलहौजी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का भी परिणाम है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की और आने वाले समय में भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहने का संकल्प लिया।

पूरे आयोजन में एकजुटता और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कार्यकर्ता पार्टी की सफलता को लेकर बेहद उत्साहित हैं।