गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी जमा दो का शानदार परीक्षा परिणाम

गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी जमा दो का शानदार परीक्षा परिणाम

गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी जमा दो का शानदार परीक्षा परिणाम, स

डलहौजी/ चम्बा 13 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

गुरु नानक पब्लिक स्कूल (GNPS) डलहौजी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न संकायों में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और विद्यालय की गुणवत्ता शिक्षा प्रणाली को साबित किया है। बता दें विद्यालय के कॉमर्स स्ट्रीम में मान्या तलवार ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं साइंस स्ट्रीम में अनन्या भूषण ने 93.8 प्रतिशत तथा आर्ट्स स्ट्रीम में मेघना मिन्हास ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने संकायों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

स्ट्रीमवार परिणामों की बात करें तो कॉमर्स में मान्या तलवार (94.4%), रिधिमा (91%) और गौरी शर्मा (84%) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

साइंस स्ट्रीम में अनन्या भूषण (93.8%), प्रांजल देवी (91.2%) और श्रेया ठाकुर (89.4%) प्रमुख रहीं। आर्ट्स स्ट्रीम में मेघना मिन्हास (93%), शायना महाजन (91%) तथा वृंदा और शैलजा टंडन (84.8%) ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए।समग्र परिणामों में 6 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 14 छात्र 80 से 90 प्रतिशत, 10 छात्र 75 से 80 प्रतिशत और 25 छात्र 60 से 75 प्रतिशत के बीच रहे। यह परिणाम विद्यालय की निरंतर शैक्षणिक प्रगति को दर्शाता है।विषयवार प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। इंग्लिश कोर में श्रेया ठाकुर ने 99 में से 100 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस विषय में 12 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में 3 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 7 छात्रों ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए।बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, इकॉनॉमिक्स, केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसे विषयों में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फिजिकल एजुकेशन में 14 छात्रों ने 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!