NEET में कथित धांधली पर जिला कांग्रेस का हमला, NTA पर उठाए गंभीर सवाल

NEET में कथित धांधली पर जिला कांग्रेस का हमला, NTA पर उठाए गंभीर सवाल

NEET में कथित धांधली पर जिला कांग्रेस का हमला, NTA पर उठा ए गंभीर सवाल

चंबा 13 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने NEET परीक्षा में कथित धांधलियों और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) अपनी पारदर्शिता खो चुकी है और अब यह संस्था योग्य छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।प्रेस वार्ता के दौरान सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि NTA अब “No Entry Test Agency” बन चुकी है, जो प्रतिभाशाली छात्रों को अवसर देने के बजाय उनके रास्ते बंद करने का माध्यम बन रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017, 2024 और 2026 में NEET परीक्षा में अनियमितताओं के गंभीर मामले सामने आए हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों छात्र कठिन परिस्थितियों में रहकर NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। मध्यम वर्गीय परिवार अपनी आर्थिक स्थिति पर बोझ डालकर बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। यह छात्रों के साथ एक क्रूर मजाक है।

भरमौरी ने राजस्थान के सीकर में सामने आए मामले का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही इस प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाएं, तो निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने इसे “छात्रों के सपनों की नीलामी” करार दिया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती, तो यह संदेश जाएगा कि भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है।अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर न्यायालय तक संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!