एसआईयु दल को बड़ी सफलता, नाकाबंदी के दौरान दो डलहौजीवासी युवक चिट्टा सहित गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

एसआईयु दल को बड़ी सफलता, नाकाबंदी के दौरान दो डलहौजीवासी युवक चिट्टा सहित गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

एसआईयु दल को बड़ी सफलता, नाकाबंदी के दौरान दो डलहौजी वासी युवक व चिट्टा सहित गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

चंबा 13 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कतोरी बंगला क्षेत्र के पास की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सैंट्रो कार नंबर HP 37A 2800 की तलाशी के दौरान कुल 5.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों 25 वर्षीय अमित कुमार , निवासी सदर बाजार डलहौजी, और 40 वर्षीय विजय कुमार , निवासी मोहल्ला लोहाली डलहौजी जिला चंबा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित नाकाबंदी के तहत की गई थी, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। इस मामले में आगे की जांच गहनता से की जा रही है ताकि नशे के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

पुलिस पुलिस अधीक्षक चंबा में यह भी दोहराया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!