चंबा के अजय शर्मा बने टीसीएल क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर, चंबा वसमस्तप्रदेश के लिए गर्व का क्षण

चंबा के अजय शर्मा बने टीसीएल क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर, चंबा वसमस्तप्रदेश के लिए गर्व का क्षण

चंबा, 16 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से संबंध रखने वाले अजय शर्मा को ट्राइसिटी क्रिकेट लीग (टीसीएल) चंडीगढ़ का चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से न केवल चंबा बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है और इसे गर्व के क्षण के रूप में देखा जा रहा है।अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीसीएल क्रिकेट लीग का आयोजन पहली बार 2 जून से चंडीगढ़ में किया जा रहा है। इस लीग में चंडीगढ़ की 10 स्थानीय टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि 20 मई को खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जबकि 25 मई को खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।अजय शर्मा का क्रिकेट करियर भी काफी प्रेरणादायक रहा है। वह इंडिया पैरा क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व स्तर पर पहचान बनाई है। उनका नाम वर्ल्ड एक्सीलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

विशेष बात यह है कि उन्होंने 50 गेंदों में 176 रन बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।अजय शर्मा साई, एनएस-एनआईएस सर्टिफाइड क्रिकेट कोच हैं और आईसीसी लेवल-ए कोचिंग प्रमाणन भी प्राप्त कर चुके हैं। इससे पहले वह कई खेल संगठनों और अकादमियों के साथ जुड़कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं।चीफ सिलेक्टर बनने पर अजय शर्मा ने टीसीएल के अभिमन्यु कुमार, शैलेंद्र सिंह, कर्म सहगल, विनोद चंदेल, डिजिटल जिला टीम और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।अजय शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!