आईएफकेएफ ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में रॉकी शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

आईएफकेएफ ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में रॉकी शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

डलहौजी/ चम्बा 26 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

पंजाब के होशियारपुर जिला में आयोजित आईएफकेएफ ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र से एक बार फिर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। डलहौजी छावनी स्कूल में कराटे कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे रॉकी शर्मा ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 72 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता में देशभर से आए लगभग 300 आ प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रॉकी शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया।

फाइनल मुकाबले में उनका सामना दिल्ली के एक मजबूत और अनुभवी खिलाड़ी से हुआ, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।रॉकी शर्मा की इस उपलब्धि से न केवल डलहौजी छावनी स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया है। उनके सहयोगियों का कहना है कि रॉकी शर्मा एक समर्पित कोच होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी भी हैं, जो युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!