लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी, जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने परिवार सहित किया मतदान

लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी, जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने परिवार सहित किया मतदान

चम्बा 26 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

पंचायत चुनावों के तहत जिले में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने अपने परिवार सहित अपनी गृह पंचायत सहेली के वार्ड नंबर 1 तियूला में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।मतदान के दौरान सुरजीत शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि यही एक माध्यम है जिससे हम अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर नेतृत्व का चयन कर सकते हैं।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सहेली भौगोलिक दृष्टि से जनजातीय विधानसभा क्षेत्र भरमौर की पहली पंचायत मानी जाती है। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद यहां के मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत स्तर पर चुने जाने वाले प्रतिनिधि ही गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए सही उम्मीदवार का चयन करना बेहद जरूरी है। वहीं प्रशासन द्वारा भी मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।इस अवसर पर सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत जनता के हाथ में होती है और मतदान उसी ताकत का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे और एक सशक्त व जागरूक पंचायत का निर्माण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!