ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत सेवादार प्रकाश चंद हुए सेवानिवृत्त

चम्बा 30 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत सेवादार प्रकाश चंद शनिवार को अपनी लंबी एवं सराहनीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।समारोह के दौरान सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने प्रकाश चंद के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।प्रकाश चंद ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1989 में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। अपने लगभग तीन दशकों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी से विशेष पहचान बनाई। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कई बार जिला स्तरीय समारोहों में सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में सुरेश ठाकुर, जमीत सिंह, रजत डोगरा, उत्तम सिंह, अंकुश शर्मा और दिनेश कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया।समारोह में उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें उनकी धर्मपत्नी अनीता देवी, बड़े भाई सीआर कपूर, उनकी पत्नी डरपो देवी, बहन ब्रिकमा देवी, महेंद्र कपूर, पुत्र लोकेन्द्र तथा बेटियां मधु और अंकिता शामिल रहे। सभी ने इस भावुक क्षण में उनके साथ अपनी खुशियां और शुभकामनाएं साझा कीं।