हिमाचल प्रदेश में तीसरे चरण के चुनावों में 80 फीसदी से अधिक रहा मतदान

शिमला 30 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। शाम 6:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 80.14 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि, कई बूथों पर 3:00 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयावधि के बाद भी वोट डाले।किस जिले में कितना फीसदी मतदान जिला मतदान प्रतिशत