नैनीखड्ड वार्ड नम्बर 12 से प्रदीप शर्मा की ऐतिहासिक जीत, 486 मतों से दर्ज की बड़ी बढ़त

नैनीखड्ड वार्ड नंबर 12 से प्रदीप शर्मा की ऐतिहासिक जीत, 486 मतों से दर्ज की बड़ी बढ़त

डलहौजी/ चम्बा 31 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी/ चम्बा 31 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 (नैनीखड्ड) निर्वाचन क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में प्रदीप शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले के बीच प्रदीप शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 486 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत का परचम लहराया।चुनाव परिणाम सामने आते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ इस जीत का जश्न मनाया। जगह-जगह बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे विकास और विश्वास की जीत बताया है।प्रदीप शर्मा की इस जीत को उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़, जनसंपर्क और क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से जो वादे किए थे, उन पर लोगों ने भरोसा जताया और भारी मतों से उन्हें विजयी बनाया।वहीं, जीत के बाद प्रदीप कुमार शर्मा ने वार्ड नंबर 12 नैनीखड्ड की समस्त जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता की जीत है और वह इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे हर समय क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहेंगे और नैनीखड्ड क्षेत्र के समग्र विकास एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!