विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर साईं पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर साईं पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

डलहौजी/चम्बा 31 कई मुकेश कुमार (गोल्डी)

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान साईं पब्लिक स्कूल, नैनीखड्ड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के तहत स्कूल में भाषण, लेखन, चित्रकला एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में संध्या और सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आसमा श्री ने द्वितीय स्थान हासिल किया और तृतीय स्थान अन्य प्रतिभागी को मिला।लेखन प्रतियोगिता में अथर्व ने प्रथम, आदिल ने द्वितीय तथा अन्य प्रतिभागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आकर्षक चित्रों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हाउस के प्रभारियों—रजनी ठाकुर, कुमारी मुस्कान गुरुंग, कुमारी अमीशा और वैशाली—ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विख्यात साहित्यकार अशोक दर्द और भूपिंदर सिंह जसरोटिया ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। अशोक दर्द ने विद्यालय को पुस्तकें भी भेंट कीं। योग गुरु कुमारी पारुल जसरोटिया ने विद्यार्थियों को योग और ध्यान के महत्व के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुभाष साहिल और अंजू साहिल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। मंच संचालन भारती अरोड़ा ने किया, जबकि स्वागत भाषण कुमारी राखी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!