कोरम अधूरा रहने से टला नगर परिषद चम्बा का अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव, कल 4 जून को होगा पुनर्निर्धारण

कोरम अधूरा रहने से टला नगर परिषद चम्बा का अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव, कल 4 जून को होगा पुनर्निर्धारण

कोरम अधूरा रहने से टला नगर परिषद चम्बा का अध्यक्ष,उपाध्यक्ष चुनाव, 4 जून को होगा पुनर्निर्धारण

चम्बा, 03 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

नगर परिषद चम्बा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर पूरी नहीं हो सकी। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रियांशु खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून को प्रस्तावित चुनावी कार्यवाही हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियमावली, 2015 के नियम 89 के अंतर्गत आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) पूर्ण न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।प्रशासन द्वारा अब इस प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 4 जून को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चम्बा के कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे।

इसके बाद नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा नाम वापसी की प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक संपन्न की जाएगी।निर्धारित कार्यक्रम के तहत 4 जून को दोपहर 1:00 बजे नगर परिषद चम्बा के निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मतदान के उपरांत तुरंत मतगणना की जाएगी और अध्यक्ष पद के परिणाम की घोषणा की जाएगी।अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित होने के पश्चात उपाध्यक्ष पद के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया नियमानुसार तत्काल पूरी करवाई जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने और निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!