चुराह में चुनावी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो घरों में आगजनी—11 लोगों पर मामला दर्ज

चुराह में चुनावी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो घरों में आगजनी—11 लोगों पर मामला दर्ज

तीसा/चम्बा 04 जून दिलीप सिंह ठाकुर

तीसा/चम्बा 04 जून दिलीप सिंह

चंबा जिले के चुराह उपमंडल के आयल क्षेत्र में पंचायत चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां घरों में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रण में रखा गया और किसी बड़े विवाद को फैलने से रोक लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:13 बजे थाना तीसा को आयल गांव में आगजनी और विवाद की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले में बखतू खान निवासी सरोगा डाकघर आयल के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दिनभर जंगल में जड़ी-बूटी एकत्र करने गया हुआ था और शाम को अपने नए घर लाहरूड़ी लौटा। रात करीब आठ बजे उसे आयल से साहू जाने वाले रास्ते की ओर से शोर-शराबा सुनाई दिया।

बाहर देखने पर कुछ लोग नारेबाजी करते हुए उसके घर की ओर आते दिखाई दिए। डर के कारण वह घर के पास ही छिप गया। आरोप है कि भीड़ ने पहले पथराव किया और फिर उसके घर को आग के हवाले कर दिया।शिकायत में दुनी चंद (पूर्व प्रधान), होम देई, शेर सिंह, बृज लाल, केहर सिंह, गगन, तेज सिंह, रमेश, डोगरी, केवल और कुलदीप सहित 11 लोगों के नाम शामिल हैं। साथ ही आरोप है कि इसी समूह ने जान मुहम्मद के घर को भी आग लगा दी।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!