डलहौजी नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, वंदना चड्ढा अध्यक्ष और रीना सिंह जरयाल उपाध्यक्ष निर्वाचित

डलहौजी नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, वंदना चड्ढा अध्यक्ष और रीना सिंह जरयाल उपाध्यक्ष निर्वाचित

डलहौजी/ चम्बा 07 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

कई दिनों तक चले राजनीतिक घटनाक्रम और रोमांचक मुकाबले के बाद डलहौजी नगर परिषद को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अंततः वंदना चड्ढा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने कुल 5 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कुमारी पल्लवी को 4 मतों से संतोष करना पड़ा।इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस पद पर रीना सिंह जरयाल ने 5 मत हासिल कर विजय प्राप्त की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तलविंदर सिंह (साहिल पम्मा) को 4 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नगर परिषद परिसर के बाहर जश्न का माहौल बन गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने जीत के बाद डलहौजी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद के सभी 9 वार्डों के संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।उन्होंने पूर्व मंत्री आशा कुमारी के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया। वंदना चड्ढा ने कहा कि नई टीम डलहौजी के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी और जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएगी।स्थानीय लोगों ने भी नए नेतृत्व से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई है। अब सभी की नजरें नगर परिषद के आगामी फैसलों और योजनाओं पर टिकी हैं, जो शहर के विकास की दिशा तय करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!