अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में HPCA वॉरियर्स और RCB बनीखेत की शानदार जीत

अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में HPCA वॉरियर्स और RCB बनीखेत की शानदार जीत

डलहोजी/ चम्बा 07 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्थानीय खेल मैदान में आयोजित अंडर-16 (लड़के एवं लड़कियों के मिश्रित वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में HPCA वॉरियर्स ने थंडर स्ट्राइकर्स को 88 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।पहले बल्लेबाजी करते हुए HPCA वॉरियर्स ने 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नवल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि युगल ने 30 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में दिमांत ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स की टीम 114 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से कृषव ने 23 रन बनाए। HPCA वॉरियर्स के गेंदबाज नवल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि वंश ने 2 विकेट अपने नाम किए।

दूसरे मुकाबले में RCB बनीखेत और केवी टाइटंस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB बनीखेत ने 127 रन बनाए। जवाब में केवी टाइटंस की टीम 115 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिससे RCB बनीखेत ने 12 रनों से जीत हासिल की।इस मैच में यदुनंदन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने दर्शकों को प्रभावित किया। आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!