एनएचपीसी डैम से बरामद हुआ युवक का शव, 19 मई से था लापता

एनएचपीसी डैम से बरामद हुआ युवक का शव, 19 मई से था लापता

चम्बा 08 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिला में बीते कल रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जब एनएचपीसी डैम के चमेरा-एक जलाशय से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र इंद्र सिंह, निवासी गांव ओहली, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार बीते 19 मई से लापता चल रहा था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा पहले ही पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने चमेरा-एक जलाशय में एक शव को तैरता हुआ देखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच के दौरान शव के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।इसी बीच पुलिस ने क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के आधार पर संभावित पहचान के लिए परिजनों को सूचित किया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिजनों ने मृतक के शरीर पर बने टैटू के जरिए उसकी पहचान मनोज कुमार के रूप में की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आज पूरी की जाएगी, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!