तीसा में किशोरी के साथ दुष्कर्म व अपहरण; आरोपी पर पोक्सो व अवैध (जंग लगा) हथियार का मामला दर्ज

तीसा में किशोरी के साथ दुष्कर्म व अपहरण; आरोपी पर पोक्सो व अवैध (जंग लगा) हथियार का मामला दर्ज

तीसा/चंबा, 08 जून दिलीप सिंह ठाकुर

चंबा जिले के थाना तीसा अंतर्गत ग्राम पंचायत देहरा में 4 जून को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अपहरण का गंभीर मामला प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने साथ एक अन्य लड़की के साथ गांव से सामान लेने जंगल के रास्ते जा रही थी, तभी उसी समुदाय का एक युवक नाटकीय ढंग से बीच से आया और दोनों में से एक लड़की को जबरदस्ती पकड़ कर घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। दूसरी लड़की को डराकर वहां से भगा दिया गया। दूसरी लड़की ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी और परिवार ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से धार पर घेराबंदी की, लेकिन आरोपी गांव वालों तथा पुलिस दल को चकमा देते हुए वहां से भाग निकला। बाद में आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां से बिना लाइसेंस एक जंग लगी बंदूक बरामद हुई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बचे हुए सबूतों के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत और अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर सतर्कता शुरू कर दी है।पुलिस उपस्थिति में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया; हालांकि उसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं बताई जा रही है, जिससे परिवार अत्यंत परेशान है और न्याय की सख्त मांग कर रहा है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द उसे पकड़कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे घिनौने कृत्यों और अवैध हथियार रखने वालों को चंबा पुलिस बख्शेगी नहीं।पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र सीमावर्ती है; एक ओर लाहौल-स्पीति और दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर की सीमाएँ लगती हैं, इसलिए सुरक्षा को और सख्त किया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!