11 जून को बाथरी व इसके आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी पूर्णरूप से बाधित

11 जून को बाथरी व इसके आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी पूर्णरूप से बाधित

डलहौजी/ चम्बा 08 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी विद्युत मंडल के तहत 132/33/11 केवी सब-स्टेशन बाथरी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बाथरी लोकल फीडर की HT/LT लाइनों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते 11 जून 2026 (वीरवार) को विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा।विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान देवीदेहरा, ओसल, गुनियाला, धरोटा, गोली, शेरपुर, चकरा, टप्पर, नगाली, कोठा, रोहला, फरोटका, ओसल, चौहड़ा, गंड़ीयार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल डलहौजी के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यह कार्य क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है,मौसम की स्थिति के आधार पर कार्य की अवधि में बदलाव भी संभव है। यदि मौसम प्रतिकूल रहता है, तो शटडाउन की समयावधि बढ़ सकती है या कार्य को पुनर्निर्धारित भी किया जा सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे सहयोग बनाए रखें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।ताकि उन्हें सुविधाओं का सामना न करना पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!