निर्माण कार्य को लेकर राजीव गांधी तकनीकी संस्थान पुखरी (बनीखेत) में विवाद, आपसी सहमति से सुलझा सारा मामला

निर्माण कार्य को लेकर राजीव गांधी तकनीकी संस्थान पुखरी (बनीखेत) में विवाद, आपसी सहमति से सुलझा सारा मामला

डलहौजी/ चम्बा 11 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी/ चम्बा 11 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

पुखरी स्थित राजीव गांधी राजकीय तकनीकी शिक्षा संस्थान में बीते दिन निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों और संस्थान प्रबंधन के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान कर लिया गया।जानकारी के अनुसार, संस्थान परिसर में पुराने सीमेंट से बने छज्जों को हटाकर नए स्टील के छज्जे लगाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के दौरान जब पुराने छज्जों को तोड़ा जा रहा था, तो उनका मलबा नीचे मुख्य मार्ग पर गिर रहा था। यह मार्ग गांव कण्डा और पुखरी को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां से रोजाना ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी आवाजाही करते हैं।मलबा गिरने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी, जिससे स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान गिरते मलबे की चपेट में आने से एक ग्रामीण बाल-बाल बच गया, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई।स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने संस्थान के प्रिंसिपल दीपक आंगरा से बातचीत की और सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं सांझा कीं। इसके बाद संस्थान प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क के दोनों ओर मजदूरों को तैनात किया जाएगा, जो हाथ में लाल झंडा लेकर आने-जाने वाले लोगों तथा काम करने वालों को सतर्क करेंगे।इस दौरान उघराल पंचायत के प्रधान अनिक वर्मा सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस बात पर जोर दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!