चंबा में SIU की बड़ी कार्रवाई, 37.23 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

चंबा में SIU की बड़ी कार्रवाई, 37.23 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

चम्बा 11 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज SIU टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 37.23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय गगन कुमार , पुत्र पवन कुमार, निवासी गांव कंदला, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 37.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सदर .में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आगे की जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाता था। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि नशा तस्करी के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!