आषाढ़ नाग देवता मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बनीखेत में बैठक आयोजित

आषाढ़ नाग देवता मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बनीखेत में बैठक आयोजित

डलहौजी/चंबा 12 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

ऐतिहासिक जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी डलहौजी की अध्यक्षता में बनीखेत के चिनार पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ एनएचपीसी के प्रतिनिधि, जिला भाषा अधिकारी चंबा, जिला खेल अधिकारी ,प्राचार्य केवीएस बनीखेत एवं प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगढार, सचिव नगर पंचायत बनीखेत, व्यापार मंडल बनीखेत के अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन बनीखेत के अध्यक्ष तथा नाग मंदिर सोसायटी बनीखेत के प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मेले के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।उपमंडलाधिकारी डलहौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि झांकी इस बार बनीखेत नाग मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बस अड्डा होते हुए पुनः मंदिर परिसर में लौटेगी। इस दौरान प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और संस्थाओं ने मेले के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय और सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!