16 जून मंगलवार को बनीखेत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी सेवा रहेगी बाधित, रखरखाव कार्य के चलते शटडाउन

डलहौजी/ चम्बा 13 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत बनीखेत क्षेत्र में 16 जून मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल डलहौजी केसहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह द्वारा द् जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। विभाग के अनुसार 33/11 केवी सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत 11 केवी बनीखेत फीडर की एचटी/एलटी लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन किया जा रहा है।जारी सूचना के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, अथवा कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।

इस दौरान बनीखेत बाजार, पद्दर, गैस एजेंसी बनीखेत, सत्य साईं स्कूल, केवी स्कूल बनीखेत, डीएवी कॉलेज बनीखेत, कंडा,, तलुगड़, बाड़ बडेरु तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहता है तो कार्य में बदलाव संभव है। विभाग का कहना है कि यह कार्य क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल डलहौजी ने आम जनता से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग बनाए रखें और आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें।