बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में 19 जून को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में 19 जून को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

डलहौजी/ चम्बा 14 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट आईटीआई परिसर में 19 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि इस मेले का आयोजन एलायंस जॉब्स के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलायंस जॉब्स पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा की प्रतिष्ठित विनिर्माण एवं औद्योगिक कंपनियों के साथ मिलकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर करियर विकल्प प्रदान करना, उनके कौशल का विकास करना तथा उन्हें औद्योगिक अनुभव के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल तकनीशियन, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी), डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वायरमैन, स्टिचिंग ऑपरेटर, पीसीबी ऑपरेटर, एसएमटी ऑपरेटर, प्रोडक्शन एसोसिएट, सीएनसी ऑपरेटर, हेल्पर और क्वालिटी इंस्पेक्टर सहित कई पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।बट्ट ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक पास अभ्यर्थी निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मोहाली, बद्दी, परवाणू और फगवाड़ा स्थित औद्योगिक इकाइयों में की जा सकती है।

उन्होंने आगे बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 15,500 रुपये से 25,500 रुपये तक का मासिक वेतन, ओवरटाइम सुविधा, उपस्थिति बोनस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अंत में उन्होंने सभी योग्य एवं इच्छुक युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अपने भविष्य को संवारने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!