बनीखेत में आषाढ़ नाग देवता मेले के तहत अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, फाइनल 20 जून को

बनीखेत में आषाढ़ नाग देवता मेले के तहत अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, फाइनल 20 जून को

डलहौजी/ चम्बा 17 जून मुकेश कुमार( गोल्डी)

बनीखेत में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेले के अवसर पर आज अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बनीखेत यूथ क्लब के चेयरमैन सुनील दत्त राणा और व्यापार मंडल बनीखेत के प्रधान संजीव ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस खेल आयोजन में कुल 7 टीमों ने भाग लिया, जिनमें बग्गी, बगधार, मेल, बीपीएस स्कूल, बीपीएस-2, शेरपुर और गोली की टीमें शामिल हैं।प्रतियोगिता के पहले चरण के U-16 मुकाबलों में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेल ने गोली को हराकर जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में बग्गी ने बीपीएस-2 को पराजित किया, जबकि तीसरे मैच में शेरपुर ने बगढार को हराया। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में बीपीएस सीनियर ने बग्गी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मेल और शेरपुर के बीच खेला जा रहा था, लेकिन बारिश के कारण मैच बीच में ही रोकना पड़ा।इससे पहले खेले गए मुकाबलों में बग्गी ने टप्पर को हराया, समलेउ ने बनीखेत को मात दी, बीपीएस स्कूल ने बगढार को पराजित किया और बगढार स्कूल ने शेरपुर को हराया। पहले सेमीफाइनल में बग्गी ने बगढार स्कूल को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में समलेउ ने बीपीएस स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में समलेउ ने बग्गी को हराकर खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के मैच अधिकारियों में त्रिभूषण महाजन, मनजीत सिंह, जगजीत सिंह, दीपक बंसल और दीपक कुमार शामिल रहे। आयोजकों ने जानकारी दी कि दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 20 जून को शाम 5 बजे जीएसएसएस बनीखेत के मैदान में खेला जाएगा। इसके अलावा 21 जून को सुबह कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!