भलेई में BJYM की संयुक्त बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

भलेई में BJYM की संयुक्त बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

सलूणी/ चम्बा 18 जून मुकेश कुमार गोल्डी

सलूणी/ चम्बा 18 जून मुकेश कुमार गोल्डी

आज भलेई में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रभर से आए युवा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक संबोधन में संगठन की मजबूती, युवा शक्ति की भूमिका तथा आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके संबोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए जनता के बीच सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।इस मौके पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।बैठक में जिला अध्यक्ष मिलाप सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और संगठन के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!