माँ-बेटे के लापता होने का मामला सुलझा, नूरपुर पुलिस ने बद्दी से सकुशल किया ट्रेस

माँ-बेटे के लापता होने का मामला सुलझा, नूरपुर पुलिस ने बद्दी से सकुशल किया ट्रेस

कांगड़ा 18 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

थाना र रैहन के अधिकार क्षेत्र में 13 मई 2026 को एक 23 वर्षीय महिला और उसके छोटे पुत्र के अचानक लापता होने की सूचना से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया था। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।मामले की जांच के लिए रेहान थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साधनों और मानव खुफिया तंत्र (ह्यूमन इंटेलिजेंस) का सहारा लेते हुए लगातार प्रयास जारी रखे। पुलिस द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।लगातार प्रयासों के फलस्वरूप 17 जून 2026 को पुलिस टीम को सफलता मिली और महिला तथा उसके बच्चे को बद्दी क्षेत्र से सकुशल ट्रेस कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और माँ-बेटे को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया।इस सफल कार्रवाई से न केवल परिजनों ने राहत की सांस ली, बल्कि स्थानीय लोगों में भी पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। क्षेत्रवासियों ने नूरपुर पुलिस की तत्परता और समर्पण की सराहना की है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में तेजी और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!