20 जून को डलहौजी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन

डलहौजी/ चम्बा 18 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी उप-मंडल के तहत 20 जून (शनिवार) को क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह शटडाउन 33/11 केवी सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी बनीखेत फीडर की एचटी/एलटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण किया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बिजली कटौती सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इस दौरान होटल नेचर वैली एरिया, वाटिका, सुर्खीगला, तलोगा और इनके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन कार्य की प्रगति और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा, इसलिए समय में परिवर्तन भी संभव है।विद्युत विभाग के सहायक अभियंता द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।

सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य क्षेत्र में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।स्थानीय लोगों, व्यापारियों और संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे इस निर्धारित समय के अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। खासकर होटल, दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित आवश्यक तैयारियां पहले से करने की हिदायत दी गई है।