चुराह कलेहल हत्याकांड में आरोपियों को न्यायिक हिरासत, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया

चुराह कलेहल हत्याकांड में आरोपियों को न्यायिक हिरासत, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया

चम्बा, 18 जून  मुकेश कुमार (गोल्डी)

बहुचर्चित चुराह कलेहल हत्याकांड में आज एक महत्वपूर्ण कानूनी कार्रवाई सामने आई। मामले में शामिल आरोपियों को आज 18 जून 2026 को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के उपरांत अदालत ने सभी आरोपियों को 01 जुलाई 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत आरोपियों को जिला कारागार चम्बा में रखा जाएगा।पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस दौरान अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों और प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने यह निर्णय लिया। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और स्थानीय लोगों में भारी रोष भी देखा गया था।

वहीं, इस मामले में शामिल एक बाल किशोर को भी आज प्रोडक्शन के लिए PMJJB (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) चम्बा में प्रस्तुत किया गया। बोर्ड द्वारा सुनवाई के बाद नाबालिग को 30 जून 2026 तक बाल सुधार गृह ऊना भेजने के निर्देश दिए गए हैं। किशोर से संबंधित मामले को जुवेनाइल न्याय अधिनियम के तहत अलग से देखा जा रहा है।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई हैउन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी सलूणी  स्वयं इस मामले की कमान अपने हाथ में लिए हुए हैं और शांति व्यवस्था को भी कायम रखने में काफी हद तक सफल भी रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!