चंबा सदर बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, काजल कुमारी बनीं अध्यक्ष, खेम सिंह उपाध्यक्ष

चंबा 25 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला चंबा के सदर विकास खंड समिति (बीडीसी) के गठन में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया है। बीडीसी अध्यक्ष पद पर काजल कुमारी तथा उपाध्यक्ष पद पर खेम सिंह निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष काजल कुमारी और उपाध्यक्ष खेम सिंह ने सभी सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है।काजल कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे विकास खंड के सभी क्षेत्रों को साथ लेकर चलेंगी और पारदर्शिता, ईमानदारी तथा जनभागीदारी के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। वहीं खेम सिंह ने भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का प्रतीक बताया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इ