विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का दो दिवसीय चंबा प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का दो दिवसीय चंबा प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

चंबा, 4 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 5 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे चलामा पहुंचेंगे, जहां वे पारंपरिक छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार साझा करेंगे।प्रवक्ता ने आगे बताया कि विधानसभा अध्यक्ष का यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने आगामी कार्यक्रम के तहत वे 7 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वे उसी दिन दोपहर 3:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूहन का शिलान्यास करेंगे।उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। स्थानीय जनता ने विधानसभा अध्यक्ष के इस दौरे को लेकर उत्साह व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी।प्रशासन द्वारा उनके प्रवास को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!