07 जुलाई मंगलवार को खैरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सेवा रहेगी पूर्णता बाधित

चंबा, 04 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
विद्युत उप-मंडल डलहौजी द्वारा 11 केवी रूरल फीडर की आवश्यक मरम्मत, रखरखाव एवं पेड़ों की कटाई के चलते खैरी क्षेत्र में अस्थायी तौर पर बिजली आपूर्ति सेवा पूर्णता बंद रहेगी इस बात की पुष्टि सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंहद्वारा की गई है,उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 07 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।इस दौरान गाँव मजधार, दुलारा, धरला, जनोली, संजोई, संजप, घेरी, समलेऊ खैरी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्णता प्रभावित रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा, इसलिए समय में आंशिक परिवर्तन संभव है।सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल डलहौजी ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग के कार्य में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इस मरम्मत कार्य का उद्देश्य विद्युत लाइनों को सुरक्षित और सुचारू बनाना है, जिससे भविष्य में अनियोजित बिजली कटौती की समस्या को कम किया जा सके।विभाग के अनुसार बरसात के चलते पेड़ों की कटाई और लाइन मेंटेनेंस कार्य से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी। स्थानीय निवासियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी अपील की गई है।

विद्युत विभाग ने आश्वासन दिया है कि कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।