फसल बीमा योजना, चंबा के किसानों के लिए राहत, मक्का-धान सहित सब्जियों का भी होगा बीमा

चंबा 06 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा 06 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान से राहत देने के उद्देश्य से किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग चंबा के अनुसार जिले के किसान मक्का और धान की फसलों का बीमा 15 जुलाई 2026 तक करवा सकते हैं। इसके साथ ही मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत टमाटर, मटर और पत्ता गोभी जैसी सब्जी फसलों का बीमा भी निर्धारित तिथियों तक कराया जा सकता है।कृषि उप निदेशक चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के संचालन के लिए Kshema General Insurance कंपनी को अधिकृत किया गया है। किसानों को बीमा करवाने के लिए लोक सेवा केंद्र, बैंक या ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करना होगा। बीमा के लिए किसान को फोटो, पहचान पत्र, बैंक पासबुक और जमीन संबंधी दस्तावेज जमा करने होंगे।प्रीमियम दरों की बात करें तो मक्का और धान के लिए किसानों को प्रति बीघा 96 रुपये का भुगतान करना होगा। नुकसान की स्थिति में अधिकतम 4800 रुपये प्रति बीघा तक मुआवजा दिया जाएगा, जो सीधे किसान के बैंक खाते में जमा होगा।वहीं मौसम आधारित बीमा योजना के तहत पत्ता गोभी के लिए 600 रुपये, मटर और टमाटर के लिए 800 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम निर्धारित किया गया है। फसल नुकसान होने पर पत्ता गोभी के लिए 12,000 रुपये तथा मटर और टमाटर के लिए 16,000 रुपये प्रति बीघा तक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते बीमा योजना का लाभ उठाएं और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग या अधिकृत प्रतिनिधियों से संपर्क करें।