एन एच 154ए पर डुंडियारा में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, महिला व बच्ची सहित तीन घायल

एन एच 154ए पर डुंडियारा में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, महिला व बच्ची सहित तीन घायल

डलहौजी/चम्बा 07 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154A) पर स्थित डुंडियारा में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कार में सवार कुछ लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नंबर PB46W-0598 और ट्रक नंबर HP67A-7860 के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे के समय कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे शामिल थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे यात्रियों में से एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची को चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनीखेत पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद घायल बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उसके माता-पिता द्वारा पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। साथ ही उन्होंने बरसात के चलते वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील भी की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!