शिमला में जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान की विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

शिमला में जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान की विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

शिमला 18 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

शिमला में आज चम्बा जिला के जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान नेविधानसभा अध्यक्षकुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, जिसमें क्षेत्रीय विकास, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायत स्तर पर समन्वय को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। लियाकत अली खान हाल ही में जिला परिषद उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं। उनके इस नए दायित्व को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। शिष्टाचार भेंट के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद चम्बा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अनुभव से जिले को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।अंत में श खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और जिले के समग्र विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!