सुरंगानी में भाजपा मंडल भलेई की अहम बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

सुरंगानी में भाजपा मंडल भलेई की अहम बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

सुरगांणी/चंबा, 18 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

भाजपा मंडल भलेई के अंतर्गत सुरंगानी ग्राम केंद्र में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा जिला चंबा के सह-प्रभारी रमेश राणा तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा।बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, जिला महामंत्री सुभाष ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।विधायक डीएस ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी से मिलकर कार्य करने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील की।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में यह संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और जनता के बीच पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!